{"_id":"5c3b7927bdec227378301630","slug":"171547401511-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद के सिद्वांत पर चलने से भारत बनेगा विश्व गुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद के सिद्वांत पर चलने से भारत बनेगा विश्व गुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को नगर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में हिंदुत्व के उपदेशों पर चर्चा की गई। संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया।
धर्माचार्य जटाशंकर महाराज ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू है। बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी सोच और व्यक्तित्व से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उनके उपदेशों और विचारों पर चलकर निश्चित ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। इस दौरान स्कूली वैन में झुलसे बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को नामित किया। जिसमें अमित कुमार गुप्ता को ज्ञानपुर नगर अध्यक्ष, अंकित कुमार गुप्ता को महामंत्री, राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, माता प्रसाद मिश्र को नगरमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विकास द्विवेदी को डीघ ब्लॉक का अध्यक्ष और अंकित कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर संदीप राय, रामराज प्रजापति, मोहनलाल यादव, राकेश, पूर्णमासी विश्वकर्मा, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, सौरभ सिंह, राकेश कुमार, संजय कुमार, दिनेेश चंद्र आदि मौजूद रहे।