{"_id":"5c1a8959bdec2256cc1bd73b","slug":"171545242969-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तहसील परिसर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तहसील परिसर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर एसडीएम अमृता सिंह ने बुधवार को तहसील परिसर का औचक निरीक्षण कर जगह--जगह गंदगी और कूड़े के ढेर को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए गंदगी को तत्काल साफ कराने और परिसर में डस्टबिन का उपयोग करने का निर्देश दिया। निरीक्षण से तहसील कर्मचारियों में खलबली मची रही।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे उपजिलाधिकारी तहसील पहुंचते ही सबसे पहले तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को देखने निकल पड़ीं। इस दौरान गंदगी और पान की पीक से लाल हुईं दीवारें और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को देखकर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसा नहीं दिखना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कहा कि डस्टबिन का उपयोग होना चाहिए। संग्रह विभाग के बगल में कूड़े का ढेर देखकर उन्होंने विभाग के कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जब कर्मचारी ही गंदगी करेंगे तो तहसील में आने वाले लोगों से हम स्वच्छता की उम्मीद कैसे रख सकते हैं। इसलिए आइंदा से ध्यान रखें, तहसील परिसर में पान गुटखा ख़ाकर न थूकें और न ही कूड़ा दिखाई पड़े। प्रत्येक कमरों में डस्टबिन का उपयोग करें। इस मौके पर तहसील के विभिन्न कर्मचारी और भोजपुरी गायक राजेश परदेसी भी मौजूद रहे।