फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो महीने मे कैसे रोशन होगा 54955 घर

दो महीने मे कैसे रोशन होगा 54955 घर

Sun, 04 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो महीने मे कैसे रोशन होगा 54955 घर

विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत किए जा रहे विद्युतीकरण का हाल जिले में बेहाल है। विद्युत विभाग के अनुसार अब तक जिले के 54915 घर इस योजना के लाभ से वंचित हैं। सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन मुहैया कराने के लिए जिले में सर्वे का काम डाक विभाग को दिया गया है। वहीं डाक विभाग की ओर से सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने की मंशा जिले में समय पर मूर्त रूप लेती नहीं दिख रही। इसके लिए 134 करोड़ रुपये शासन ने जारी किया है। विभाग अभियान चलाकर कनेक्शन वितरण करने के साथ ही बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की कवायद में जुट है। लक्ष्य पूरा करने के लिए 31 दिसंबर की तारीख नियत की गई है। महीनों से जुटा विद्युत विभाग लक्ष्य के मुकाबले अभी आधे से भी कम घरों तक ही बिजली पहुंचा सका है। बिजली विभाग के सर्वे के अनुसार जनपद में कुल 94430 घरों तक बिजली नहीं पहुंची थी। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अभियान चलाकर विभाग ने 39515 घरों तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया है। अभी जनपद में 54915 घरों को रोशन करना बाकी रह गया है। जिसे 31 दिसंबर से पहले रोशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं डाक विभाग को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से योजना की सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व में कराए गए विद्युतीकरण में कहीं बिजली के पोल गिरे हुए हैं तो कहीं तार गिरे पड़े हैं, जिसे ठीक करने के साथ सौभाग्य योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचाने के काम में विभाग केे पसीना आ गया है। इसके बावजूद विभाग सौभाग्य योजना को समय पर पूरा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


‘हर घर होगा बिजली से रोशन’
लालानगर। औराई विकासखंड के रामपुर गांव स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में एतक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सौभाग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद लोगों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य विद्युतीकरण योजना के तहत घर घर बिजली पहुं्चाने की योजना है। इसके तहत शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वधिायक ाने कुल 11 लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने योजना के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार के लक्ष्य के अनुसार देश के हर एक घरों को बिजली से रोशन करने की योजना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह, आद्या प्रसाद तिवारी, मृत्युंजय यादव, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, लल्लन प्रसाद, मनसा राम, आशीष आदि मौजूद रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed