{"_id":"5bdde980bdec22695431489e","slug":"171541269888-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों की दिवाली मनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों की दिवाली मनाने का संकल्प
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खमरिया। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कालेज खमरिया में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने दीपावली में चाइनीज वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए असुरक्षित ढंग से पटाखे न छोड़ने की शपथ दिलाई। कहा कि न तो चाइनीज झालरों का इस्तेमाल करेंगे और ना ही असुरक्षित ढंग से पटाखों से पर्यावरण को क्षति पहुंचाएंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र जायसवाल ने छात्र-छात्राओं से स्वयं और अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों से भी चाइनीज झालर, पटाखे आदि का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करने की नसीहत दी। कहा कि अव्वल तो पटाखे छोड़ने ही नहीं चाहिए। लेकिन, अगर छोड़ना भी है तो पर्यावरण और स्वदेशी का ध्यान रखते हुए ईको फ्रेंडली पटाखे और स्वदेश में निर्मित पटाखे ही छोड़ने चाहिए, जिससे पर्यावरण को हानि न हो। कहा स्वदेशी अपनाने से ही देश का विकास होगा। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का नारा लगवाया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गजानंद, परमानंद, राजेंद्र शुक्ल, अनिल यादव, राकेश दूबे आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।
--