{"_id":"5ba5415a867a557ec86ba6e6","slug":"171537556826-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदला मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदला मिजाज
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बृहस्पतिवार की शाम एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। सुबह आठ बजे अचानक शुरू हुई बादलों की घेरेबंदी के थोड़ी ही देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला दो घंटे तक जारी रहा। इससे सड़कों पर कीचड़ फैल गया और सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया। बारिश के साथ हवाएं भी चल रहीं थीं। इसके कारण मौसम ठंडा हो गया था।
कालीन नगरी के मौसम ने शुक्रवार को अचानक मिजाज बदल लिया। बृहस्पतिवार की शाम को एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद देर शाम आसमान साफ हो गया था और सुबह साफ आसमान के बीच सूर्योदय हुआ। लेकिन, थोड़ी ही देर में तेज हवाओं के साथ बादलों ने घेरेबंदी शुरू कर दी। सुबह आठ से लेकर 10 बजे तक बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। इसके बाद रिमझिम बरसात शुरू हो गई, जो दो घंटे तक जारी रही। इस दौरान बीच-बीच में बारिश तेज हो जा रही थी। हालांकि बूंदाबांदी का सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ ही कई दिनों की गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। लगातार बारिश के चलते ज्ञानपुर नगर के तमाम निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पुरानी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के अलावा सब्जी मंडी और राजा पार्क, वीएनजीआईसी मैदान, पटेल नगर के आसपास के इलाके में सड़क किनारे जलभराव हो गया। कच्ची सड़कों की हालत नारकीय हो गई। उन पर चलना मुश्किल हो गया। दोपहर तक रिमझिम बारिश बंद हो गई, लेकिन बादलों की घेरेबंदी शाम तक बनी रही। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि देर रात फिर बारिश हो सकती है। रिमझिम बारिश का सिलसिला औराई, महाराजगंज, चौरी, भदोही, जंगीगंज, गोपीगंज, सीतामढ़ी आदि इलाकों में भी चला।
ज्ञानपुर। दो दिन की बरसात फसलों के लिए अमृत बनकर गिरी है। धान के अलावा दलहन और तिलहन की फसलों के लिए भी यह बरसात फायदेमंद मानी जा रही है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। भुड़की के किसान हरिशंकर ने कहा कि उनकी धान की फसल को सिंचाई की जरूरत थी। सोच रहा था कि कब सिंचाई करूं। तब तक इंद्रदेव ने ही कृपा कर दी। कृषि विशेषज्ञ एके चतुर्वेदी ने कहा कि इस बारिश से सब्जी की फसलों को भी फायदा मिलेगा। पखवारे भर तक बारिश न होने से गर्म हुए मौसम के कारण सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा था, लेकिन इस बारिश से उत्पादन बढ़ जाएगा।