{"_id":"58e0068d4f1c1be804640419","slug":"170-sack-wheat-57-seized-rice-seed-warehouse-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"170 बोरी गेहूं, 57 बोरी चावल जब्त, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
170 बोरी गेहूं, 57 बोरी चावल जब्त, गोदाम सील
bhadohi hindi news
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज वितरण में चल रही धांधली की पोल खुल गई। बैकडेट में हस्ताक्षर कर मनमानी ढंग से अनाज का उठान करना कोटेदारों पर भारी पड़ गया। ब्लॉक के अनाज गोदाम पर शनिवार को भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम से बैकडेट पर कोटेदार अनाज ले जा रहे थे। डीएम के निर्देश पर मौके पर एसडीएम समेत पूर्ति विभाग के कई अधिकारी पहुंच गए। खाद्य विभाग ने 170 बोरी गेहूं और 57 बोरी चावल जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एसएमआई और तीन कोटेेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शनिवार को दोपहर दो बजे भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी अचानक सुरियावां के अनाज गोदाम पर पहुंच गए। गेहूं क्रय केंद्र का कुछ पता न होने के साथ ही वहां एसएमआई भी नहीं पहुंचे थे। उस दौरान वहां दो माल वाहक बोलेरो और एक ट्रैक्टर पर अनाज लदा हुआ था।
विधायक ने अभिलेख देखा तो 31 मार्च का हस्ताक्षर किया गया था। मामला संदिग्ध होने पर विधायक ने जिलाधिकारी को फोन से सूचना दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम भदोही रामजी लाल, विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र, डीएसओ संजय कुमार पांडेय आपूर्ति निरीक्षक राजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि हरिपुर, हरदुआ और सुरियावां के वार्ड 13 की कोटेदार रजिस्टर में 31 के डेट में गेहू, चावल उठाए है, आज एक तारीख है जो नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन
विधायक के कड़े तेवर से तीनों वाहनों पर लदा गेहू 170 बोरी, चावल 57 बोरी को एसडीएम के आदेश पर जब्त किया गया। गोदाम के चारो कमरों को सील कर दिया गया।
आूपर्ति निरीक्षक की तहरीर पर सुरियावां थाने में एसएमआई दीवाकर गर्ग, हरीपुर के कोटेदार रामजीत प्रजापति, हरदुआं के कोटेदार सत्य नारायण और वार्ड 13 की कोटेदार गेना देवी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम रामजी लाल ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।