फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सज गए शिवालय, महाशिवरात्रि आज

सज गए शिवालय, महाशिवरात्रि आज

Mon, 04 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सज गए शिवालय, महाशिवरात्रि आज
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि को लेकर जनपद के विभिन्न शिवालय सज गए हैं। मंदिरों की साफ सफाई से लेकर सजावट रविवार शाम तक पूर्ण हो गई। सोमवार को श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करेंगे। सेमराधनाथ मंदिर, गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर, दुर्गागंज के बूढ़ेनाथ शेरपुर, शिवमंदिर दुर्गागंज, ज्ञानपुर के बाबा हरिहरनाथ, बाबा तिलेश्वरनाथ, हरिहरधाम कुंदौरा आदि शिवालयों पर शिवरात्रि के दृष्टिगत तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें कई शिवालयों से शिव बारात की झांकियां भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर सजधजकर तैयार है। मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। महाशिवरात्रि पर भांग और धतूरा और दुग्ध से अभिषेक किया जाएगा। बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से देवाधिदेव महादेव की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है, जिसे शिवरात्रि पर ज्ञान सरोवर में सजाया जाएगा। जिले के अन्य शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घोसिया संवाददाता के अनुसार, नव युवक मंगल दल घोसिया की ओर से सोमवार को अपराह्न तीन बजे शिव बरात निकाली जाएगी। इसमें लाग विमान और झांकियां भी शामिल रहेंगी। इसी तरह राधे-राधे कमेटी की ओर से माधोसिंह बाजार में भी शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली जाएगी। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर में सोमवार को शिव बरात एवं झांकी निकाली जाएगी। कई स्थानों पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, बाबा बड़ेशिव धाम सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर शिव बरात एवं झांकियां निकाली जाएगी। शिव बारात बड़े शिव से शुरू होकर काली देवी मोहाल, खडहट्टी मोहाल, जीटी रोड, जोगीबीर, पश्चिम मोहाल, पेट्रोल टंकी, सदर मोहाल, ज्ञानपुर रोड होते हुए मंदिर पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। हरिहरनाथ मंदिर, सेमराधनाथ, तिलेश्वरनाथ, बड़ेशिव समेत अन्य प्रमुख शिवालयों पर सादे वर्दी में महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुुमार ने कहा कि ड्रोन और सीसीटीवी से भी सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed