{"_id":"5c46104dbdec2217fb330a4e","slug":"161548095565-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना देकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना देकर उठाई आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलित संविदा स्वास्थ्य कर्मी-चिकित्सकों ने सोमवार को वादा याद दिलाओ रैली निकाली। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। अंत में मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जुटे चिकित्सक और कर्मियों ने वादा याद दिलाओ रैली निकालकर नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी। संघ के अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संविदा अधिकार दिलाओ रैली में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी जायज मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। चुनाव बाद से आज तक फिर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार बनने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई। उन्होंने कहा कि समान कार्य व समान वेतन सहित स्थाईकरण, विशिष्ट सेवा नीति बनाने सहित आशा कर्मियों को दस हजार मानदेय देने आदि की मांग की जा रही है। अंत में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को मांगों संबंधी पत्रक सौंपा गया। रैली व प्रदर्शन में डा अफरोज, नंदलाल प्रसाद, सोनाली, अर्चना, साजिदा बेगम, संजीत शुक्ला, देवेश कुमार, अजय, सुरेंद्र पाल आदि रहे।