{"_id":"5c2f9a9bbdec225727279779","slug":"161546623643-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोंक के बावजूद खुलेआम बिक रहा मौत का मंझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोंक के बावजूद खुलेआम बिक रहा मौत का मंझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से जिले के बाजारों में खतरनाक चाइनीज मंझा खुलेआम बिक रहा है। ज्ञानपुर और गोपीगंज समेत अन्य कस्बों में चाइनीज मंझे की बिक्री बेधड़क हो रही है। इससे अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन आदेश का कड़ाई से पालन नहीं कराए जाने से दुकानदार चाइनीज मंझे बेच रहे हैं। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति से पहले अगर प्रशासन ने इस पर सख्ती नहीं दिखाई तो किसी बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
मकर संक्रांति के मद्देनजर तरह-तरह की पतंगों के साथ चाइनीज मंझे की दुकानें सज गईं हैं। पिछले कुछ वर्षों से चाइनीज मंझे से हो रहे हादसों को देखते हुए कोर्ट ने चाइनीज मंझे की बिक्री पर रोक का आदेश जारी करते हुए शासन और प्रशासन को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया था। लेकिन, जगह-जगह चाइनीज मंझे की दुकानें सज गईं हैं और प्रशासन अनजान बना हुआ है। दो दिन पूर्व गोपीगंज के चूड़िहारी मोहाल निवासी एक वर्षीय बालक नूर हसन पुत्र अनीस अली चाइनीज मंझे की चपेट में आकर जख्मी हो गया था। इसी तरह औराई क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी मोहन सरोज मंझे से गंभीर रूप से घायल हो गया था।