फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रशासनिक खबर कक

प्रशासनिक खबर कक

Wed, 26 Dec 2018 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक खबर कक

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय गवर्निंग बॉडी की बैठक समें स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर तीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, जेएसएसके योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना, पीसीपीएनडीटी एक्ट योजना, परिवार नियोजन गतिविधियों की अक्टूबर तक की उपलब्धि, नियमित टीकाकरण आदि के कार्यों में एसएचसी सुरियावां, अभोली, औराई की प्रगति बेहद खराब मिली। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डीएम ने फटकार लगाई। साथ ही स्पष्टीकरण भी उपलब्ध कराने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। भुगतान में वित्तीय नियमों का अनुपालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी मिली को संबंधित अधिकारी, कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं का पंजीकरण बढ़ाना है। सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की जांच करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, सीएमओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed