{"_id":"5b9ffd70867a55013a6c4b97","slug":"161537211760-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर बेपटरी, कटौती ने किया बंटाधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर बेपटरी, कटौती ने किया बंटाधार
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। इलाके में बिजली आपूर्ति के लिए निर्धारित रोस्टर बेपटरी हो गया है। अघोषित कटौती होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में सिर्फ सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती की वजह से रात में लोग की नींद खराब हो रही है। वहीं, सिंचाई समेत अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं। शासन से जिला मुख्यालय, तहसील और ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय किया गया है। इसके अनुसार में गांवों में कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन चौरी इलाके में लोकल फाल्ट, तकनीकी खामियों का हवाला देकर मनमानी कटौती की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था इस कदर बिगड़ गई है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी, किसी को पता नहीं होता। चौरी बाजार सहित रोटहां, मानिकपुर, अनेगपुर, मोमिनपुर, रबेली, पुरषोत्तमपुर, बरदहां, कंधिया, अमवा, बहरी समेत 30 से अधिक गांवों में पिछले कई दिनों से बमुश्किल सात से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि मनमानी बिजली कटौती को लेकर उपकेंद्र के कर्मियों से संपर्क करते हैं तो वह ठीक से जवाब भी नहीं देते। किसान हाजी यासर अराफात और आशीष दुबे ने कहा कि बिजली कटौती के कारण धान और सब्जी की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने कहा कि मनमानी कटौती पर रोक नहीं लगी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन