फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   संस्थाओ संग मदरसों ने मनाया गणतंत्र दिवस

संस्थाओ संग मदरसों ने मनाया गणतंत्र दिवस

Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
संस्थाओ संग मदरसों ने मनाया गणतंत्र दिवस
ज्ञानपुर। जिले के मदरसों संग विभिन्न संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस को परंपरागत तरीके से मनाया। मदरसा अरबिया नजीबुल उलूम ज्ञानपुर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर मौलाना नजीर आलम, शाह जफरूल यकीन, सिराज अहमद, अकरम परवेज आदि रहे। मदरसा याहियाउल उलूम घोसियां में ध्वजारोहण हुआ। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के नगर स्थित मॉडल कैंप पर डॉ. सगीर हसन खान ने ध्वजारोहण किया। डॉ. राजेश, असलम, मो. मेराज हसन, हाजी रियाज अहमद, हाजी अब्दुर्रहमान आदि मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से बार भवन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला जज अनिल कुमार गुप्त ने ध्वजारोहण किया। मौके पर अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र रहे। राष्ट्रीय पर्व समारोह समिति ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विकास नारायण सिंह, जितेंद्र पटवा, हीरालाल मौर्य, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। जिला सहकारी बैंक पर समाजसेवी भोलानाथ उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। ऊंज इलाके के पूरेनगरी स्थित छविराजी देवी माताशंकर इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य अंकित त्रिपाठी, वहिदानगर स्थित प्रेमादेवी इंटरमीडिएट कालेज में प्रबंधक रामशेखर सिंह, रामतवंकल इ. कालेज में प्रबंधक राजेश दूबे, डॉ. राममनोहर लोहिया इॅ. कालेज सागरपुर बवई में प्रबंधक शीतला प्रसाद बिंद, प्रा. व पूर्व मा. विद्यालय दरवांसी में ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह बाबा ने ध्वजारोहण किया। अभोली के प्राथमिक विद्यालय दशवतपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर एबीआरसी इंद्रेश्वर चतुर्वेदी, रविंद्र पटेल, ज्ञानजी वर्मा, आशुतोष शुक्ला, अखिलेश, रेखा यादव, सुनील वर्मा आदि रहे। औराई के केशव प्रसाद राल्ही पीजी कालेज में महाविद्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सामान्य ज्ञान, बीए-बीएससी व बीकॉम परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर कुलदीप पांडेय, राजन दूबे, अमित तिवारी,बालविद्याप्रकाश आदि रहे। गोपीगंज नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से चंदा फिलिंग स्टेशन पर व्यापारी नेता रमाकांत गुप्ता और श्रीकांत जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर चिंटू बघेल, मिथिलेश अग्रहरि, संतोष, पंकज, संतोष, बेचन सिंह, भूपेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed