फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हर वर्ग का अधिकार एवं सम्मान दिलाएगी प्रमासपा

हर वर्ग का अधिकार एवं सम्मान दिलाएगी प्रमासपा

Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हर वर्ग का अधिकार एवं सम्मान दिलाएगी प्रमासपा
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ती रहेगी। सभी राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोट लेकर जनता को छला। आज भी एक बड़ी आबादी भुखमरी समेत विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। वह रविवार को दानूपुर रामलीला मैदान में पार्टी के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय लाकर देश में समानता और मानवता कायम करेगी। पार्टी दशकों से दबे-कुचलों, शोषितों को मुख्य धारा में लाने के लिए संघर्ष कर रही है। देश में भयमुक्त समाज, भ्रष्टाचार को खत्म करना नई पीढ़ी के लिए चुनौती है। भोजन, वस्त्र और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को जुटाना भी लोगों को मुश्किल हो रहा है। सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने वोट लेकर जनता को छला। आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। सत्ता में बदलाव लाने के लिए संघर्ष की जरूरत है। इस मौके पर महेंद्र बिंद, रामधनी केवट, लालमनि, राजवंश बैरागी, श्यामलाल बिंद, रामफल बिंद, चंद्रेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रजीत, अजीत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed