{"_id":"66f9bb808c9968589c0c8b74","slug":"1600-patients-treated-455-golden-cards-made-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-117258-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 1600 मरीजों का हुआ उपचार, बने 455 गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 1600 मरीजों का हुआ उपचार, बने 455 गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही, जिन्हें जांच कर दवाई उपलब्ध कराई गई। मेले में 760 पुरुष, 518 महिला और 322 बच्चों का उपचार किया गया। कुल 1600 मरीज उपचार कराने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। 455 गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया।
अमर उजाला की टीम दोपहर 1:25 बजे कसियापुर सेंटर पर पहुंची। जहां डॉ. संतोष यादव मरीज का उपचार करते हुए मौके पर मिले। यहां सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, बदन दर्द सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। वहीं 11:55 बजे चकटोडर स्वास्थ्य केंद्र टीम पहुंची। जहां डॉ. अमल सिंह मरीजों के उपचार में लगे थे। मुख्यालय से सटे पीएचसी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मियों के विलंब से पहुंचने की शिकायतें मिली। डेरवा, कटरा, हरिहरपुर, करियावा, जयरामपुर, लालानगर, ममहर, अर्बन पीएचसी गोपीगंज, नई बाजार पर मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम के बीच चिकित्सक मरीज को सतर्क रहने की नसहीत दे रहे हैं। इस समय लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं।