फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 teachers-shikhmitra absent in inspection of officers

अफसरों के निरीक्षण में 16 शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित

Thu, 21 Jul 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
16 teachers-shikhmitra absent in inspection of officers
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है। बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के अफसरों ने 50 से अधिक प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 16 शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन-मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, बीईओ डीघ फराह रईस, बीईओ औराई आशीष कुमार मिश्र, बीईओ मुख्यालय रमाकांत सिंह और बीईओ अभोली ने प्राथमिक विद्यालय उपरौठ, बभनौटी, प्राथमिक विद्यालय चक हरिवंश, पसिया कला एवं जगदरी सहित 50 से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों में पठन-पाठन, बच्चों की उपस्थिति, आपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्य, मध्याह्न भोजन और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय उपरौठ में तहरी को चखा। अफसरों के निरीक्षण में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनीस कुमार शुक्ला, सूर्य प्रकाश, सत्येंद्र कुमार राय, चंद्र प्रभा देवी, महेश कुमार, अशोक कुमार यादव, रचना कुशवाहा, रन्नो देवी, बलिराम बिंद, अंबरीष कुमार, संजय कुमार, रिचा, जया, कुसुमलता, इंदु मौर्य और आलोक कुमार अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन और मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए ने कहा कि शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed