फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल के लिए हाहाकार

बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल के लिए हाहाकार

Sat, 22 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल के लिए हाहाकार
सुरियावां। नगर में पेयजल के लिए शुक्रवार को हाहाकार मच गया। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद जनरेटर न चलने से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे हैंडपंपों पर सुबह से ही लोगों की कतार लगी रही। जनरेटर न चलने से नागरिकों ने नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सुरियावां विद्युत उपकेंद्र में नए ब्रेकर पैनल लगाने के लिए 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना दी गई थी। बिजली आपूर्ति ठप होने पर नगर पंचायत की ओर से जनरेटर से पानी की सप्लाई की जानी थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से ठप बिजली 13 घंटे के बजाए करीब 34 घंटे बाद शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद बहाल हो सकी। जिससे बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग पानी के लिए जूझ गए। नगर के विभिन्न वार्डों में हैंडपंपों पर लोगों की लंबी कतार दिखी। नगर पंचायत के प्रति नागरिकों में गुस्सा दिखा। आरोप लगाया कि सरकार डीजल के लिए पैसे देती है लेकिन कमीशनखोरी के चक्कर में व्यवस्था नहीं की जाती। चेतावनी दी कि नगर पंचायत अपनी कार्यशैली में सुधार लाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed