{"_id":"5c65b262bdec227f1c76bdb3","slug":"151550168674-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को दोनो पालियों में 2,895 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। अंग्रेजी में 2,842 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट व्यवसायिक विषयों में 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दस्ते कई केंद्रो पर पहुंचे लेकिन अनुचित साधन के साथ कोई परीक्षार्थी नहीं मिला।
सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा होने से परीक्षा केंद्रो पर गहमागहमी का माहौल रहा। अंग्रेजी में पंजीकृत 27, 238 परीक्षार्थियों में 24,396 ने परीक्षा दी। जबकि 2,842 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट व्यवसायिक विषयों की परीक्षा भी हुई। जिसमें 868 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 815 उपस्थित और 53 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड के कंट्रोल रूम के मुताबिक दोनो पालियों में कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी के सचल दस्ते केंद्रो पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।