{"_id":"5c65b252bdec22499d272658","slug":"151550168658-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के खिलाफ मुखर हुये खिलाड़ी,डीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के खिलाफ मुखर हुये खिलाड़ी,डीएम को सौंपा पत्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के बौरीबोझ गांव में खेल मैदान की जमीन पर गोशाला बनाने का आरोप लगाते हुए खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने विरोध जताया। जिला मुख्यालय पहुंचे खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर गोशाला अन्यत्र बनवाने की मांग की।
बताया कि सड़क पर टहलने वाले और किसानों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं के लिए गोशाला का निर्माण कराने की खातिर बौरीबोझ गांव स्थित खेल मैदान को अधिग्रहीत किया जा रहा है। यह खिलाड़ियों के साथ अन्याय है। खेल मैदान पर गोशाला बनने से खेल गतिविधियां प्रभावित्र होंगी। बताया कि गांव में कई अन्य स्थानों पर मानक को पूरा कर रहीं ग्राम समाज की जमीनें खाली हैं। उस पर गोशाला बनवाने की गुहार लगाई। कहा कि वर्षों से मैदान पर खिलाड़ी तैयारी करते रहे हैं। युवा कल्याण विभाग भी उसी खेल मैदान को पायका के लिए चयनित कर चुका है। मामले में डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पत्रक सौंपने वालों में अशोक कुमार, राजेश कुमार, अजय, अरविंद, गुड़िया, सुमन, केवला देवी, तूफानी शंकर, शिवम कुमार, सतीश, मोहन बिंद आदि शामिल रहे।