{"_id":"5c5338a4bdec2211813732a0","slug":"151548957860-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सहायक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जनपद के मुख्य डाकघर में महीनों से आधार कार्ड बनाने के नाम पर जनता का दोहन किया जा रहा था। पूर्व में कई बार मारपीट और गाली गलौज की नौबत आ चुकी थी। यहां व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी (पीएमजी) प्रवीण कुमार और अधीक्षक डाकघर प्रभाकर त्रिपाठी ने डाकघर का औचक निरीक्षण किया। वहां मौजूद ग्राहकों ने भी आधार कार्ड के नाम पर हो रही वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल डाक सहायक को निलंबित कर दिया।
गुरुवार को यहां आए पीएमजी प्रवीण कुमार ने ग्राहकों की शिकायतों को सुना। लोगों ने बताया कि आधार कार्ड बनवाना पीड़ादायक हो चला है। एक आधार कार्ड के लिए 100 रुपये वसूले जाने की शिकायत सुनकर अधिकारी काफी नाराज हुए और वहां मौजूद डाक सहायक विमलेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश दिए। उन्होंने निलंबित डाक सहायक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए।
पीएमजी ने कहा कि सरकार डाकघरों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। यदि आमजन को कोई दिक्कत होती है तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बाकी कर्मचारियों को भी उनके कर्तव्यों का बोध कराया। डाकघर में कर्मचारियों की कमी के बावत कहा कि शीघ्र आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के पहुंचने के ठीक पहले हुई थी मारपीट
भदोही । डाकघर के निरीक्षण और जांच में अधिकारियों के पहुंचने से पहले डाकघर के बाबू और एक मोटर मैकेनिक के बीच जमकर मारपीट हुई थी। अधिकारी जब पहुंचे तब वहां डायल-100 की पुलिस मौजूद थी। जानकारी हो कि सुबह एक महिला हद्दी कुरैशी आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर आई थी। उसका आरोप था कि वह कई दिन से आ रही है लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं हैं। इस पर डाकघर के बाहर बाइक सर्विस सेंटर के मालिक यहिया महिला की मदद के लिए डाकघर में चले गए। बताते हैं कि इसके बाद आधार कार्ड बनाने वाले बाबू और बाइक मैकेनिक के बीच मारपीट हो गई। मैकेनिक ने डायल-100 पुलिस को भी मौके पर बुलाने के साथ ही कोतवाली में बाबू के खिलाफ तहरीर भी दी।
अब भदोही डाकघर में ही बनेंगे पासपोर्ट
भदोही । शीघ्र ही पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को वाराणसी का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। भदोही डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की तैयारियों का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। इस संबंध में अधीक्षक डाकघर प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने यहां केंद्र खोलने की मंजूरी दी है और एक सप्ताह से टेस्टिंग का कार्य हो रहा है। बताया कि शीघ्र ही यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन हो जाएगा, जहां लोग न केवल पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे बल्कि वाराणसी भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोगों ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के इस पहल का स्वागत किया है।