{"_id":"5c38d14abdec2273487f1e73","slug":"151547227466-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित चिकित्सा प्रभारी और एएनएम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित चिकित्सा प्रभारी और एएनएम को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामोद्योग से ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अभोली के प्राथमिक विद्यालय विशौली कृपालपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में चिकित्साधिकारी और एएनएम के अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
गोष्ठी का शुभारंभ डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम ने कहा कि अब वरासत दर्ज कराने के लिए तहसीलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे ही यह काम हो जाएगा। कहा कि जीवन का उद्देश्य है कि गरीब आमजन मानस एवं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं का पस्थित ग्रामीणों को लाभ दिलाएं, कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित नही होना चाहिए। डीएम ने कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है, मां- बेटिया, बहनों की इज्जत के लिए शौचालय इज्जत घर अवश्य बनवाएं और उसका उपयोग भी करें। इस मौके पर उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी आदि भी मौजूद रहे।