फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आठ साल बाद भी नलकूप से नहीं मिला पानी

आठ साल बाद भी नलकूप से नहीं मिला पानी

Fri, 04 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
आठ साल बाद भी नलकूप से नहीं मिला पानी

विज्ञापन
चौरी। इलाके के चकभुईधर गांव में लगे राजकीय नलकूप का उद्घाटन के आठ साल बाद भी पेयजल आपूर्ति का सपना पूरा नहीं हो सका। इससे चौरी बाजार समेत इलाके के छह गांवों को पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य मुकम्मल नहीं हो पाया। स्थिति यह है कि ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन का काम ही नहीं हुआ है।

विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने वाले चौरी इलाके का समुचित विकास नहीं हो सका। 2007, 2012 और 2017 के चुनावों में यह क्षेत्रर निर्णायक रहा। करीब आठ साल पहले चकभूईधर गांव में शुरू हुई पेयजल योजना से चौरी बाजार समेत आसपास के कोल्हड़, जमुवा, वेदमनपुर आदि गांवों में डोर टू डोर पानी पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन नलकूप का पानी चकभुईंधर के ग्रामीणों तक नही पहुंच सका। इससे चौरी बाजार सहित गांवों में पानी के लिए हैंडपंप ही सहारा रह गया है। 16 जनवरी 2011 को माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने नलकूप का उद्घाटन किया था। इस दौरान ओवरहेड टैंक बनाने और पाइपलाइन बिछाने की बात कही गई थी, हालांकि पाइप लाइन चकभुईंधर के कुछ स्थानों पर ही बिछाकर जिम्मेदारों ने इतिश्री कर लिया। इसके बाद न तो ओवरहैड टैंक बना और न ही गांवों में पाइपलाइन का काम हो पाया । पूर्व प्रधान प्रदीप जायसवाल, जावेद अंसारी, रामसागर मौर्या, संतारा देवी ने कहा कि अगर ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन का काम हो जाता तो गांव में पेयजल की समस्या दूर हो जाती। गांव के लोग वर्षों से इसको लेकर आशान्वित हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed