फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तीन दिन से जला ट्रांसफार्मर, पानी को मचा हाहाकार

तीन दिन से जला ट्रांसफार्मर, पानी को मचा हाहाकार

Wed, 26 Dec 2018 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से जला ट्रांसफार्मर, पानी को मचा हाहाकार

विज्ञापन
गोपीगंज। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते क्षेत्र के थानीपुर में तीन दिनों से जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं गेहूं की सिंचाई न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।

तीन दिन पूर्व थानीपुर गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से की। इसके बावजूद विभाग उदासीन बना रहा। बुधवार को इससे परेशान लोग चंदा इकट्ठा करके निजी वाहन से ट्रांसफार्मर को बदलने ले गए। आरोप है कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें ट्रांसफार्मर देने में अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। बिजली ने रहने से लोगों को पीने तक के पानी के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। सैकड़ों की आबादी पीने के पानी के लिए परेशान रही। उनका कहना था कि बिजली विभाग उनकी समस्याओं को लेकर बेपरवाह बना है। वहीं गेहूूं की सिंचाई ने होने से किसानों में विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को समाजसेवी अमरजीत यादव समेत अन्य लोगों की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार तक ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed