फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   51 बच्चों को मिले उपकरण, खिले चेहरे

51 बच्चों को मिले उपकरण, खिले चेहरे

Tue, 11 Dec 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
51 बच्चों को मिले उपकरण, खिले चेहरे

विज्ञापन
चौरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र रोटहां में मंगलवार को समेकित शिक्षा विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल समेत अन्य उपकरण वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि एसडीएम भदोही यमुनाधर चौहान के हाथों उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान 51 बच्चों को उपकरण दिए गए। बच्चों को ट्राइसाइकिल, हिलचेयर, बैशाखी, हियरिंग, सेलेटर, कैलियर्स, एमआरकिट, बेल्ट किट, सीपी चेयर, ऐलियो बैशाखी, स्मार्ट केन, डीजी प्लेयर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को जब ऐसे उपकरण मिलते हैं तो उनके अंदर हौसला बढ़ जाता है। बच्चों को लगता होगा कि लोग चाहते हैं कि हम अच्छी जिंदगी जिएं तभी तो हमें यह उपकरण दिएं जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर जिला समन्यवक रश्मि मिश्रा, जितेंद्र उपाध्याय, सतेंद्र द्विवेदी, साबिर हुसैन, विनय दुबे, प्रमोद कुमार, जय प्रकाश, रितेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed