{"_id":"5bf0478fbdec22698c6e5425","slug":"151542473615-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आया वीवीपैट, कल मॉक पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आया वीवीपैट, कल मॉक पोल
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव से पूर्व जिले में बैंगलूरू से वीवीपैट आ चुका है। उसे जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम के गोदाम में रखा गया है। सोमवार को बैंगलूरू से आए इंजीनियरों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण (मॉकपोल) देकर इसकी जानकारी देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर हर बूथ पर वीवीपैट लगाया जाएगा। 19 नवंबर को सुबह 11 बजे राजनीतिक दलों के समक्ष इसके कार्यों को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीईटी परीक्षा के मद्देनजर 18 नवंबर को होने वाला मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम नहीं होगा। अब 25 नवंबर को बड़े पैमाने पर अभियान आयोजित कर नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।