फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पं.नेहरू के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित

पं.नेहरू के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित

Thu, 15 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पं.नेहरू के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित
भदोही। राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मशाल रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में बुधवार को उनको नमन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही भारत विश्वशक्ति बन सकता है। समारोह में नेहरू के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि अंग्रेज शासन से देश को मुक्त कराने के आंदोलन में प्रथम प्रधानमंत्री प्रमुख रहे। वे आधुनिक भारत के निर्माता थे और रहेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष कमर मलिक ने कहा कि नेहरू को भारत को लोकतांत्रिक और धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाने के लिए याद किया जाएगा। पीसीसी सदस्य मसूद आलम ने कहा कि बच्चों के प्रति प्रेम को वे रोक नहीं पाते थे। इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू नाम दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने की दिशा में उनकी सोच आज भी प्रासंगिक बताया। समारोह में पूर्व जिला सचिव करमचंद बिंद, स्वालेह अंसारी, नूरआलम, निजामुद्दीन मंसवूरी, अरशद मलिक, उपेंद्रनाथ, डा. महेंद्र कुमार यादव, अब्दुल रब, अफजल हसन, मो.मोहसिन, शमशाद अहमद, दिनेश चौरसिया, शेख मो.असलम, मो.शाहआलम (एडवोकेट), अब्दुल अलीम, मो. शमीम हाशमी, तौफीक अहमद, शफीक अंसारी, बद्री प्रसाद पटवा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनसेट
बच्चों को चाचा के बारे में बताया
भदोही। नगर के पिपरी स्थित माडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज में बुधवार को धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शिक्षकों ने छात्रों को चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों को बताया गया कि उन्होंने निष्ठापूर्वक राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने त्याग की भावना से प्रधानमंत्री का कार्यकाल बिताया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से सबक लेना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेेंद्र प्रसाद ने भी संबोधित किया। मोहनलाल पाल, अशोक शर्मा, रामजीत यादव, सुनील मौर्य, राकेश कुमार, मोहन, सुभाष यादव, पवन, राजेश मौर्य, रजराज यादव, सुषमा श्रीवास्तव, पूनम पाल, सुशीला यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed