{"_id":"5be5d541bdec22694e6b7fc0","slug":"151541788993-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो झुलसे
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की देर रात हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई। तार की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। करेंट से एक वाहन के चारों टायर बर्स्ट हो गए। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बंजारा समुदाय के एक ही परिवार से जुड़े लोग विद्यालय के मैदान के समीप टेंट लगाकर जड़ी बूटी आदि दवा बेचने का काम करते हैं। बुधवार की रात में दीपावली मनाकर सभी टेंट में सो रहे थे कि देर रात करीब दो बजे 11 हजार का तार टूट कर गिर गया। तार की चपेट में आने से वहां खड़े एक वाहन के टायर जलने लगे। वाहन को बचाने के प्रयास में गोपाल सिंह (65) और उनका दामाद उदय सिंह (50) पुत्र श्याम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराया। एंबुलेंस की मदद से झुलसे दोनों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। संयोग था उक्त घटना में अन्य लोग बच गए।