फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तहसील में 251 चिन्हित गरीबों को मिला कंबल

तहसील में 251 चिन्हित गरीबों को मिला कंबल

Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
तहसील में 251 चिन्हित गरीबों को मिला कंबल
ज्ञानपुर। तहसील परिसर में शुक्रवार को आयोजित कंबल वितरण समारोह में चिन्हित 251 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। ठंड में नए कंबल पाने पर विभिन्न इलाकों से आए निराश्रितों और गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की पहल सराहनीय है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और निराश्रितों को ठंड में सहायता करना पुनीत कार्य है। स्वयंसेवी संस्थाओं को भी चाहिए कि वह इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं। इस दौरान तहसील के विभिन्न गांवों से आए 251 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। ज्ञानपुर एसडीएम आशीष कुमार यादव ने कहा कि तहसील को 1220 कंबल मिला था। मलीन बस्ती, मुसहर बस्ती समेत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है। अब तक आठ सौ से अधिक कंबल वितरित हो चुका है। बजट आने पर और कंबल वितरित होगा। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार, गोपीगंज पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता, ज्ञानपुर नपं चेयरमैन हीरालाल मौर्य, राजितराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed