फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather clears up after rain; humidity adds to the discomfort

Bhadohi News: बारिश के बाद साफ हुआ मौसम, उमस से बढ़ी परेशानी

Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Weather clears up after rain; humidity adds to the discomfort
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में दो दिन तक झमाझम बारिश होने के बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ। धूप निकलते ही एक बार फिर से उमस बढ़ गई। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल रहा। धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम साफ होते ही उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। बिजली गुल होते ही लोग पसीने से तरबतर हो गए। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है आगामी 48 घंटे में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। अचानक से हवा की दिशा में बदलाव होने से मौसम बदलेगा। बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ, दिनभर धूप खिली रही। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान 32 से बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान स्थिर रहा। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकली।
विज्ञापन

जिससे नमी वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा दिखा, लोग घरों में दुबके रहे। दो दिन पहले बारिश होने के कारण विभिन्न मार्गों कीचड़ की स्थिति बनी रही। गांव के पगडंडी मार्गों पर सफर करना मुश्किल रहा। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि उमस भरे मौसम में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को साफ पानी पीने और बासी भोजन से बचने की सलाह दी। भोजन की थाली में सलाद, हरी सब्जी जरुर शामिल करे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि अगले 48 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed