{"_id":"5a429e1a4f1c1ba12d8bae4a","slug":"151514315290-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। बुनियादी सुविधाओं से वंचित स्टेशन रोड के नागरिकों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया। गोपीगंज नगर के वार्ड संख्या नौ स्थित स्टेशन रोड पर नाले का निर्माण नहीं होने से नाराज नागरिकों ने कहा कि शीघ्र ही नाला निर्माण कराया जाए। इससे लोगों को तमाम तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान वार्ड निवासी सिराज अख्तर ने कहा कि नगर पालिका परिषद को कई बार नाले के निर्माण के लिए अवगत कराया गया, लेकिन वहां से यह कह कर वापस कर दिया गया कि उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग का है। नगर पालिका परिषद नाला नहीं बनवा सकता। वहीं वार्ड के ही बंगाली सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिषद मकान बनवाने के नक्शे की फीस, पेयजल शुल्क और हाउस टैक्स लेता है तो नाला बनवाने की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेता। नागरिकों में नगर पालिका के खिलाफ नाला नहीं बनवाए जाने को लेकर नाराजगी दिखी। प्रदर्शन के माध्यम से जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए लोगों ने कहा हिक नाला निर्माण शीघ्र किया जाए। उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग जलजमाव से हमेशा भरा रहता है। नाला न होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर ही फैलता रहता है। इससे गंदगी के साथ-साथ आवागमन में भी परेशानी होती है। उक्त मार्ग रेलवे स्टेशन और तीन जनपदों को मिलाने का प्रमुख मार्ग है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विकास, सिपाही, आशीष सरोज, बृजेश बिंद, गुलाब, नरेश, लालजी, लालता, अशोक सिंह, आशीष जायसवाल, नंदा देवी, असलम, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन