{"_id":"597257d24f1c1be6708b469f","slug":"151500665810-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के शिक्षण संस्थान पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के शिक्षण संस्थान पर शिकंजा
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। तालाब की जमीन पर बने बसपा के पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय के शिक्षण संस्थानों पर प्रशासनिक शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुरुआती जांच में अभिलेखों में गड़बड़ी उजागर होने लगी है। डीएम के निर्देश पर बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी राजस्व नियमों के तहत सप्ताहभर के अंदर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
पिछले दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर ग्रामीणों और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शिकायत की थी कि बेरवां पहाड़पुर स्थित हीरानंद जगवंती देवी इंटर कॉलेज और महाविद्यालय तालाब की आराजी संख्या 521, 522 और 524 पर बना है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम विशाख जी ने एसडीएम ज्ञानपुर को जांच सौंप दी। करीब एक सप्ताह गुजरते-गुजरते शुरुआती जांच में खामियां सामने आने लगी हैं। कमिश्नरी के आदेश को अभिलेखागार से मंगाने के बाद उसका परीक्षण किया गया तो गड़बड़ी सामने आने लगी। प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त जमीन वास्तव में तालाब ही है। अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव ने कहा कि एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में गड़बड़ी सामने आ रही है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार के माध्यम से 67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की जा रही है, जिसे पूर्ण करने में 10 से 15 दिन लग जाएंगे।