फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1500 meter roads of six wards will be repaired with Rs 3 crores

Bhadohi News: तीन करोड़ से होगी छह वार्डों की 1500 मीटर सड़कों की मरम्मत

Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
1500 meter roads of six wards will be repaired with Rs 3 crores
नईबाजार। नगर में जर्जर हो चुकीं सड़कों की तीन करोड़ की लागत से मरम्मत कराई जाएगी। नाली निर्माण के दौरान नगर की छह वार्डों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। 1500 मीटर की इन सड़कों की मरम्मत के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन की स्वीकृति के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा। नईबाजार नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। इनमें छह वार्डों में सीवरेज योजना के तहत अंडरग्राउंड नाली का निर्माण कराया जा रहा है। 1500 मीटर नाली का निर्माण दो करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। नाली निर्माण के चक्कर में पूरे नगर की सड़कों को खोद दिया गया है। इससे नगर में व्यापारियों को परेशानी बढ़ गई है। लोगों के विरोध के कारण दो वार्डों का काम भी रुक गया है। इसे देखते हुए अब नगर पंचायत ने नाली के साथ सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भी तैयार किया है। नगर में तीन करोड़ की लागत से नाली निर्माण के बाद जर्जर हुईं सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है, जिसकी स्वीकृति के बाद शेष नाली और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान जो सड़कें जर्जर हो रही हैं, उनकी मरम्मत के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर दोनों कार्य पूरा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed