फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   150 street lights and six high mast lights will be installed in the city at a cost of Rs 78 lakh.

Bhadohi News: 78 लाख से नगर में लगेंगी 150 स्ट्रीट और छह हाईमास्ट लाइटें

Sat, 04 Oct 2025 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
150 street lights and six high mast lights will be installed in the city at a cost of Rs 78 lakh.
ज्ञानपुर। नगर के 11 वार्डों में 78 लाख की लागत से स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा करीब तीन साल पहले लगी लाइटों की मरम्मत भी कराई जाएगी। नगर पंचायत नगरोदय योजना के तहत नगर के सभी वार्डों में 78 स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा। वहीं नगर के छह प्रमुख-तिराहे व चौराहों पर छह हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। तीन साल पहले लगी जो स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं, उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी। ज्ञानपुर नगर के 11 वार्डों में करीब 25 हजार की आबादी रहती है। नगर के कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज व प्रमुख धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। शाम होने के बाद नगर की रौनक बढ़े, इसके लिए नगरोदय योजना के तहत करीब 78 लाख की कार्ययोजना की स्वीकृति मिलने के बाद काम चल रह है। अब तक नगर पंचायत ने पुरानी कलेक्ट्रेट, शीतल पाल तिराहा, थाने के पास, पुरानी बाजार लालानगर टेंपो स्टैंड, बड़ा डीह और ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर बड़ा डीह मोड़ के पास छह हाईमास्ट लाइटें लगाई है। इनमें एक की कीमत छह लाख रुपये है। इसके अलावा 150 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed