{"_id":"5c7c226cbdec22094a2c93c7","slug":"141551639148-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च से मूल्यांकन, तय हो रहे परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च से मूल्यांकन, तय हो रहे परीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यूपी बोड परीक्षा खत्म होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग कापियों के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को एक बार फिर मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। आठ मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा जो 23 मार्च तक चलेगा। परीक्षकों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
करीब एक महीने तक चली बोर्ड परीक्षा शनिवार को खत्म हो गई। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उनके रिजल्ट की तैयारी की जा रही है। सूबे के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं की कापियां मूल्यांकन के लिए अलग-अलग मंडलों में भेजी जाएगी। जहां से मूल्यांकन होने के बाद अप्रैल या मई में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। परीक्षा की तरह मूल्यांकन भी सीसीटीवी निगरानी में होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।आठ मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन को सफल बनाने के लिए परीक्षकों की सूची तय की जा रही है। पूर्व के वर्षों में परीक्षक रहने वाले शिक्षकों को इस बार भी शामिल किया जा रहा है। कुछ नए शिक्षकों को भी इसकी जिम्मेदारी दी जा जाएगी। सोमवार से संकलन केंद्रों पर कापियां पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा की तरह मूल्यांकन भी सीसीटीवी की निगरानी में होगा। परीक्षकों की सूची एक से दो दिन में फाइनल कर ली जाएगी।