{"_id":"5c65b290bdec2259e364eed4","slug":"141550168720-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब एक सप्ताह तक गर्म मौसम बृहस्पतिवार को अचानक ठंडा हो गया। आसमान में काले बादलों की घेरेबंदी के साथ ही दोपहर बाद बारिश हो गई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। ओले पड़ने की आशंका से किसान चिंतित हो गए हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे। इसके बाद कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। निचले हिस्सों में किचकिच होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वसंत पंचमी के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा और मौसम गर्म होने लगा। सबको लगने लगा कि अब ठंड जा चुकी है, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादलों ने दस्तक दे दी। दोपहर तक आसमान काले बादलों से ढक गया और दोपहर करीब दो बजे के बाद बाद रिमझिम बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश से नगर एवं ग्रामीण इलाकों में कीचकाच बढ़ गई। बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री तक पहुंच गया। रात के समय इसमें और भी इजाफा हो सकता है। बारिश से सिंचाई की आस लगाए किसानों के चेहरे उम्मीद से खिल गए, लेकिन सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। ज्ञानपुर, सुरियावां, कौलापुर समेत विभिन्न इलाकों में आधे घंटे से अधिक समय तक रिमझिम बरसात हुई। इससे निचले इलाकों और कच्ची सड़कों पर कीचड़ का साम्राज्य हो गया।
फसलों के लिए बारिश फायदेबंद: डीडी
ज्ञानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को हुई रिमझिम बारिश ज्यादातर फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि रिमझिम बारिश गेहूं, चना, मटर, अरहर और सरसो के लिए फायदेमंद है। अधिक बारिश होगी तब चना और अरहर के फूल झरने से नुकसान होगा। सरसों में फली लग चुकी है, इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।