Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (तीन खबरें)

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (तीन खबरें)

Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल (तीन खबरें)

विज्ञापन
भदोही। ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का यहां व्यापक असर रहा। मंगलवार को श्रमिक संगठनों, बैंक यूनियनों, बीमा कर्मचारियों एवं डाक कर्मचारी संगठनों की हउ़ताल से बैंकिंग सेवा और जीवन बीमा निगम के कामकाज पर व्यापक असर पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं रहे। हड़ताल से करीब 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मियों, ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने अलग- अलग ढंग से अपना विरोध जताया। बुधवार को भी हड़ताल रहेगी।
बैकिंग क्षेत्र पर अधिपत्य वाले आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक इंपलाइज फेडरेशन आफ इंडिया (बीईएफआई) की ओर से हड़ताल का समर्थन करने से बैंकिंग व्यवस्था पर खासा प्रभाव पड़ा। एसबीआई और निजी बैंकों को छोड़ बाकी किसी बैंक शाखा के ताले तक नहीं खुले। इसका लेन-देन पर असर पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ता परेशान हुए। उधर उप्र बैंक इंपलाइज एसोसिएशन, एलआईसी, समेत अन्य संगठनों के कर्मी सुबह से ही शहर में भ्रमण करते रहे। दोपहर 12 बजे स्टेशन रोड पीएनबी शाखा के बाहर जमा होकर बैंकों के विलय संबंधी प्रस्ताव का विरोध किया। उप्र बैंक इंपलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। बैंकों के विलय से कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। यह सब कारपोरेट लॉबी को लाभ पहुंचाने की गरज से किया जा रहा है। सरकार बैकिंग सुधार नहीं बल्कि कर्मचारियों की छंटनी के लिए यह सब कर रही है। धरना में अजय प्रताप सिंह, सगीर अहमद, इंद्रदेव पाल, बनारसी सोनकर, रामजीत यादव, मुरलीधर पाल, कबूतरा देवी, रामउजागीर, सौरव, अजय, रत्नेश, आशीष, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


हड़ताल से प्रीमियम जमा नहीं हुआ जमा
भदोही। हड़ताल को वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के समर्थन के फलस्वरूप पहले दिन भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय का ताला नहीं खुल सका। कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। कामकाज के अभाव में बीमा प्रीमियम भी जमा नहीं हो पाए। कामरेड अभिरूप चटर्जी ने कहा कि निगम के हितों की अनदेखी की जा रही है। नई पेंशन स्कीम को रद कर पुराने पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की। तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई भर्ती करने तथा अगस्त-2017 से लंबित वेतन पुनरिक्षण कराने सहित सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का सख्त विरोध व्यक्त किया गया। धरना और नारेबाजी में विनोद कुमार, अनिल कुमार, अजय सोनकर, महावीर, नरेंद्रनाथ दूबे, राकेश रावत, ज्योति चौधरी, नवल श्रीवास्तव, हीरालाल प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जंगबहादुर, राजेश कुमार, इकबाल अहमद, राशिद अहमद आदि शामिल रहे। --
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रमिक संगठनों ने तहसील में दिया धरना
भदोही। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और हड़ताल का वामपंथी मोर्चा समेत जिले के अन्य मजदूर संगठनों ने समर्थन करते हुए तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। भारत सरकार के किसान-मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध जमके नारेबाजी की।
किसान सभा, ग्रामीण मजदूर ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ता सुबह 12 बजे पकरी स्थित पीएनबी गेट के पास जमा हुए। वहां से जूलूस तख्ती, झंडा-बैनर लेकर जुलूस निकाल कर तहसील पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान सभा में निजीकरण, बैंकों के विलय समेत 9 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान को सौंपा।

इंद्रदेव पाल ने मांगों को दोहराते हुए कहा कि भारत सरकार बड़े उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली हो गई है। किसान-मजदूर सरकार की नीतियों से पहले से ही टूट चुका है, लेकिन सरकार उनके लिए कुछ नहीं सोच रही है। मांगपत्र में जंगली और आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने, किसानों के फसलों की उचित कीमत और उनकी सुरक्षा की मांग, किसानों, खेतिहरों, मजदूर को 5 हजार रुपये वृद्धा पेंशन की मांग की। धरना में ज्ञानप्रकाश प्रजापति, बनारसी सोनकर, इजहार खां, भूलाल पाल, रामजीत यादव, जगन्नाथ मौर्य, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, धर्मराज गौतम, परदेशी राम, बैजनाथ यादव आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed