फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 हजार बकाएदारों को मिलेगा सरचार्ज समाधान योजना का लाभ

50 हजार बकाएदारों को मिलेगा सरचार्ज समाधान योजना का लाभ

Thu, 03 Jan 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
50 हजार बकाएदारों को मिलेगा सरचार्ज समाधान योजना का लाभ

विज्ञापन

ज्ञानपुर। बिजली बिल के बकायेदारों को बड़ी राहत मिली है। भदोही जिले के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं का 75 करोड़ रुपये बिजली सरचार्ज माफ कर दिया गया है। सरचार्ज समाधान योजना के तहत बिजली विभाग ने बड़े उपभोक्ताओं को यह राहत दी है।
बिजली बकाएदारों को राहत देने के लिए सरकार ने सरचार्ज समाधान योजना के तहत पूरा सरचार्ज माफ करने की योजना योजना लागू की है। योजना का लाभ लेने के लिए सरचार्ज को छोड़कर बकाए का 30 फीसदी जमाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 31 मार्च तक बकाया जमा कराना पड़ेगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 60 हजार उपभोक्ता हैं। बड़े बकाएदारों में शामिल 50 हजार उपभोक्ताओं के ऊपर सरचार्ज ही 75 करोड़ रुपये है। अब यह राशि माफ कर दी गई है, जबकि शेष बिजली का बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार ने बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं के लिए कोई योजना नहीं निकाली थी, जिसका परिणाम रहा कि बिजली विभाग की लाख कवायद के बाद भी बकाएदारों से बिल वसूलने में विभाग फिसड्डी साबित हुआ था। इसे देखते हुए सरकार ने योजना के तहत सरचार्ज माफ कर बिल वसूलने का रास्ता अपनाया। बिजली विभाग के एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि योजना लागू होने से बकाया वसूली में आसानी होने के साथ बकाएदार उपभोक्ता बिल जमा करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए सरचार्ज छोड़कर बकाए का 30 प्रतिशत जमा करवाकर पहले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। सरकार की योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को दिलाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत बकाएदार उपभोक्ताओं की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed