फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लायंस क्लब अधिष्ठापन समारोह

लायंस क्लब अधिष्ठापन समारोह

Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लायंस क्लब अधिष्ठापन समारोह
भदोही। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि क्लब निर्धनों की सेवा के साथ साथ दिव्यांगों को समर्पित है। नियमित रूप से अंधता निवारण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मेेरी सोच है कि पूर्व में भदोही के साथियों से सेवा में जो सहयोग मिलता रहा है, वह जारी रहे। वे बीती रात स्टेशन रोड स्थित भदोही इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालाजी (बिस्ट) परिसर में संगठन के 33वें अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्लब समय समय पर सेवा के कार्यों को विस्तार देने के साथ साथ परिवर्तन लाने का काम करता रहता है। आगामी वर्ष हम सबको मिल कर पर्यावरण संरक्षण, मधुमेह रोकथाम, भूखों को भोजन कराना और बच्चों में कैंसर जैसी भयावह बीमारी की रोकथाम के लिए काम करना है। लायंस क्लब एक ऐसी संस्था है, जिसे अपने कार्यक्रमों में विविधता लाने में गर्व महसूस होता है। मुझे आशा है कि भदोही का संगठन अपने भरपूर योगदान से उपरोक्त कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए नए समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करेगा। गवर्नर ने क्लब की नई अध्यक्ष पूजा जायसवाल के नेतृत्व में उपाध्यक्षगण डीपी गुप्ता, रमेश पुरोहित, विनय गुप्ता, सचिव नंदिनी गुप्ता, संयुक्त सचिव मीनाक्षी जैन, कोषाध्यक्ष उषा काबरा, पीआरओ अशोक साबू, सदस्यता प्रमुख प्रमिला खुल्लर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पूजा जायसवाल ने कहा कि लायंस क्लब से हम सबको कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। समय समय पर जो योजनाएं चलाई जाती हैं, उसमे भदोही की बराबर सहभागिता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने सेवा कार्यों के क्रियान्वयन में केवल पदाधिकारियों का ही नहीं आम सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा की। निवर्तमान अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी ने कहा कि मुझे आप लोगों ने भरपूर सहयोग मिला। मैने स्वयं को कभी अकेला महसूस नहीं किया। पद पर न रहते हुए भी मैं अपना 100 प्रतिशत योगदान देता रहुंगा। संरक्षक रमेश काबरा ने गतवर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने गत वर्ष संस्था के सदस्य आनंद जायसवाल के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। ग्लोबल लीडरशिप चेयरमैन नरेंद्र मेहता, सर्विस चेयरमैन सुधीर भल्ला, भूख निवारण चेयरपरसन संगीता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। हाली कुमार जैन, केपी दूबे, प्रेम पुरोहित, सुनील खुल्लर, सुरेशचंद जायसवाल, दिनेश हर्ष, हरीश चांडक, उमेश भल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed