{"_id":"5a6e26cf4f1c1b90268b6f9b","slug":"141517168335-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन में बनेंगे पांच हजार शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन में बनेंगे पांच हजार शौचालय
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 29 जनवरी से तीन फरवरी तक जिले में निर्माण सप्ताह चलाया जाएगा। डीएम विशाख जी ने अभियान को सफल बनाने के लिए 25 नोडल और तकनीकी अधिकारियों को नामित किया है। छह ब्लाकों के चयनित 25 गांवों में छह दिनों के अंदर पांच हजार शौचालय बनेंगे। शौचालय बनने पर संबंधित गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने सारी ताकत झोंक दी है। जिले में करीब डेढ़ लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण होना है जिसमें करीब 65 हजार निर्माणाधीन है। अभियान को गति देने के लिए 29 जनवरी से तीन फरवरी तक जिले में निर्माण सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस दौरान शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाकर उन्हें पूर्ण किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जिले के छह ब्लाकों के 25 गांवों को चयनित किया गया है। जिसमें भदोही के महरभा, डीघ में मझगवां, सुरियावां में कैड़ा, ज्ञानपुर में पिलखुना, औराई में नारायणपुर, अभोली में सरायकंसराय समेत अन्य 25 हैं। विभागीय स्तर से 25 गांवों में छह दिन के अंदर पांच हजार शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। एमआईएस फीडिंग, फोटो अपलोड से लेकर चयनित गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधानों को जहां दिशा-निर्देश दिया गया है वहीं जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी, तकनीकी अधिकारी नामित हैं। नामित अधिकारी छह दिनों तक निर्माण की निगरानी पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन