{"_id":"5a43f14e4f1c1b8e698c4213","slug":"141514402126-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। सरकारी धन के गबन मामले में वांछित चल रहे तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षवर्धन बिंद को पुलिस ने बुधवार को सुरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम संजय नगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ग्राम पंचायत अधिकारी पर गत दिनों ब्लाक डीघ के ग्राम गोपालापुर में बंधा निर्माण समेत दूसरी कई योजनाओं अनियमितता के आरोप लगने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जानकारी हो कि विकास खंड डीघ के गोपालापुर मे बंधा निर्माण व शौचालय निर्माण में ग्रामीणों ने भारी घपले की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने के बाद तत्कालीन ग्राम प्रधान नीबू लाल को शौचालय निर्माण व ग्राम विकास अधिकारी को बंधा निर्माण में अनियमितता का दोषी पाए जाने के बाद एडीओ पंचायत आसुतोश ओझा ने दोनों पर 1.55 लाख हजार रूपये गबन के आरोप में कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शौचालय निर्माण में धांधली के आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा जमानत भी मिल चुकी है जबकि अन्य आरोपी बंधों के निर्माण में धांधली के आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षवर्धन बिंद को पुलिस ढूंढ रही थी। सीतामढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी, विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज संजय नगर बाजार सुरियावां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी और लुटखसोट में लिप्त ग्राम प्रधानों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन