फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कर ढांचा मजबूत होने से शक्तिशाली होगा देश

कर ढांचा मजबूत होने से शक्तिशाली होगा देश

Fri, 01 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
कर ढांचा मजबूत होने से शक्तिशाली होगा देश
कर ढांचा मजबूत होने से शक्तिशाली होगा देश
भदोही।
विज्ञापन

वाराणसी के प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर ने कहा कि भारत का कर ढांचा जितना मजबूत होगा देश उतना ही शक्तिशाली होगा। वर्तमान में देश में करदाताओं की संख्या वित्त मंत्रालय के अनुमान से कहीं कम है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोग रिटर्न फाइल करें और देश की प्रगति में साथ दें। वे गुरुवार को अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के सभागार में आयकर दाताओं संग बैठक में बोल रहे थे।
प्रधान आयकर आयुक्त ने कहा कि भारत के दो करोड़ लोग हर वर्ष विदेश टूर करते हैं लेकिन टैक्स रिटर्न के आंकड़ों में रिटर्न भरने वालों की संख्या इसके सापेक्ष काफी कम है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में टैक्स दरें कम हो रही हैं। भारत सरकार भी इसके पक्ष मे है इसलिए देश का कर आधार मजबूत करने के प्रयास हो रहे हैं। बताया कि ऐसा करने से बीते 7-8 वर्षों में कर सुधार में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। कर संरचना इंटरनेट आधारित हो गया है। अधिकतर कार्य आनलाइन हो जाने से आम करदाताओं की समस्याएं भी कम हुई हैं। यही कारण है कि आज 96 प्रतिशत तक रिटर्न आनलाइन फाइल हो रहा है। उन्होंने कहा कि रिटर्न फाइल जरूर करें। इससे आपको अलग पहचान मिलेगी और आप सशक्त भारत के अंग बनेंगे।
विज्ञापन

अपर आयकर आयुक्त वाराणसी उमेश पाठक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को देश के कर व्यवस्था की जानकारी दी। कितने प्रकार के कर होते हैं तथा कर से आम आदमी को क्या क्या लाभ हो सकता है पर प्रकाश डाला। पावर पाइंट प्रेजेटेशन के माध्यम से लोगों को आयकर की संपूर्ण प्रभाली की जानकारी दी। विभाग की ओर से लोगों को बहुधा पूछे जाने वाले प्रश्नावली दी। प्रश्न पहर में निर्यातकों ने अधिकारियों से आयकर संबंधी सवाल पूछे जिसकी जानकारी उन्हें दी गई। संचालन आयकर अधिकारी भदोही गिरीश चंद्र शुक्ल ने किया। अतिथियों का स्वागत एकमाध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, मानद सचिव पियुष बरनवाल ने किया। मुख्य रूप से सीए एके ठुकराल, सुहेल अतहर, केपी दूबे, आफताब आलम, शैलेंद्र गुप्ता के अलावा रवि पाटोदिया, विनय कपूर, तनवीर हुसैन, फिरोज अख्तर, शिवसागर तिवारी, अशफाक अंसारी, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed