{"_id":"67ab98bf7c87cd885d0969bf","slug":"14-teachers-and-shikshamitras-including-two-headmasters-are-absent-salary-stopped-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122263-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो हेडमास्टर समेत 14 शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो हेडमास्टर समेत 14 शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित, रोका वेतन
विज्ञापन
शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है। सोमवार को अधिकारियों के निरीक्षण में दो हेडमास्टर समेत 14 शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी भदोही चंद्रशेखर आजाद के निरीक्षण में औराई ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय नेवादा में प्रधानाध्यापक आनंद यादव, सहायक शिक्षक प्रशांत, बृजलाल और ओमप्रकाश अनुपस्थित रहे। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने भदोही ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय बरदहां का निरीक्षण किया। सहायक शिक्षक बबलू प्रसाद मौर्य, अजय कुमार और शिक्षामित्र प्रमोद कुमार अनुपस्थित थे।
बीइओ ज्ञानपुर मनोज कुमार सिंह के निरीक्षण में ज्ञानपुर ब्लाॅक के गोपीगंज विद्यालय में नीलम मिश्रा और सरईमिश्रानी में सरोज यादव अनुपस्थित पाई गईं। जिला समन्वयक सिविल कुलदीप चौरसिया ने डीघ ब्लाॅक के बारीपुर विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शुक्ल और अनिल कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक रश्मि मिश्रा के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय शेरपुर पिंडरा में शिक्षामित्र सुमन व प्राथमिक विद्यालय सदाशिवपट्टी में शिक्षामित्र रेखा श्रीवास्तव व राजेश कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी के वेतन-मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है। तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।