फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 teacher-shikshamitra absent, salary stopped

14 शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित, वेतन रोका

Wed, 03 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
14 teacher-shikshamitra absent, salary stopped
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के निरीक्षण का सीमावर्ती स्कूलों के शिक्षकों पर असर नहीं पड़ रहा है। मंगलवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने डीघ और भदोही ब्लॉक के 50 से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 14 शिक्षक-शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे से बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डीघ फराह रईस, आशीष कुमार मिश्रा, यशवंत सिंह, रमाकांत, सुमन केसरवानी ने डीघ और भदोही ब्लॉक क्षेत्र के 50 से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन, मध्याह्न भोजन संग शिक्षकों की उपस्थिति देखी गई। निरीक्षण के दौरान डीघ के घनश्यामपुर में सहायक अध्यापक गुंजन सिंह और दिनेश कुमार, भटगवां में हेडमास्टर मनोज कुमार, कोइरौना प्रथम में शिक्षामित्र सुमन देवी, अरता में शिक्षामित्र सीमा देवी, इनारगांव में अनुदेशक पूनम और सुमन चौधरी, कूड़ी प्रथम में शिक्षक कुंवर प्रमोद चंद्र सिंह, अरता में शिक्षक रत्नेश कुमार यादव, कोइरौना प्रथम में आकांक्षा सिंह, बहुपुरा में विष्णु साहू, भदोही ब्लॉक के जयरामपुर में विपिन पाठक और बभनौटी द्वितीय में शांति देवी अनुपस्थित रहीं। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed