{"_id":"5c33985dbdec2256f03ea529","slug":"131546885213-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 घंटे जाम से स्थिर बाईपास मार्ग पर यातायात अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 घंटे जाम से स्थिर बाईपास मार्ग पर यातायात अवरुद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के इंदिरा मिल बाईपास मार्ग पर मथुरपुर में ट्रक फंस जाने के बाद लगे भीषण जाम में सैकड़ों ट्रक जहां-तहां खड़े हो गए। इससे बाइपास मार्ग पर भीषण जाम लग गया। हाल यह हो गया कि मिर्जापुर-जौनपुर और वाराणसी जौनपुर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रक जाम में फंसी रहे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने काफी देर तक पसीना बहाकर जाम समाप्त कराया। जाम में कई स्कूली बसें भी फंसीं। इससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हुई।
सोमवार को तड़के मिर्जापुर की ओर जा रहा एक ट्रक मथुरापुर में सड़क धंस जाने से उसमें फंस गया। वाहन लोड होने के कारण उसे निकाल पाना मुश्किल हो गया। इस बीच कुछ ही घंटों में दोनों ओर से भारी वाहनों का रेला आकर लगता गया। इससे बाइपास मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। कोई वाहन इधर उधर नहीं जा पा रहा था। भोर में तो किसी ने जाम का संज्ञान तक नहीं लिया। सुबह के 11 बजे तक जब पुलिस को सूचना मिली, तब जाकर पुलिस ने जाम के कारणों का पता कर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग 6 घंटे तक सड़क पर यातायात अवरुद्ध रहा। इसके चलते न केवल वाहनों की लंबी कतार लग गई, बल्कि कई सवारी वाहनों को भी भारी परेशानी हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक फंसे ट्रक को निकाला जा सका, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।