{"_id":"5c266248bdec2256a104e7b8","slug":"131546019400-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन आफ एक्सपोर्ट से भदोहीवासियों को मिला हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन आफ एक्सपोर्ट से भदोहीवासियों को मिला हक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन और खादी ग्रामोद्योग मंत्री, सत्यदेव पचौरी ने कहा कि कालीननगरी अपने कलात्मक कालीनों के लिए विश्व विख्यात है। केंद्र सरकार ने इसे टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा देकर न्याय किया है। इससे भदोहीवासियों को उनका हक मिला है। प्रदेश सरकार का प्रयास होगा कि इसका लाभ इस क्षेत्र को मिले। वह शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में इंडियन कारपेट फोरम के बैनर तले आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कालीन उद्योग की प्राचीन कला को बचाए रखना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब इसे इसका हक मिले। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इसके प्रति गंभीर हैं। टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उद्योग की समस्याओं से अवगत कराने पर उन्हें हल किया जाएगा। कहा कि सरकार वर्तमान में 10 हजार करोड़ के कालीन निर्यात को आगले कुछ वर्षों में 25 हजार करोड़ करने के लिए संकल्पित है। मंत्री ने कहा कि मार्च तक भदोही के कारपेट मार्ट को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) को सुपुर्द कर दिया जाएगा, ताकि अक्तूबर में यहां कारपेट एक्सपो के आयोजन में कोई अड़चन न आए। इससे पहले एकमा के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने उद्योग और हस्तकला संबंधी समस्याएं बताईं। कहा कि जीएसटी रिफंड और आयकर रिटर्न मिलने में भारी दुश्वारी हो रही है। अध्यक्षता प्रह्लाद दास गुप्ता ने की और संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। फोरम के अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, बीडा सीईओ शेषमणि पांडेय, हाजी अब्दुल रब, रमेश काबरा, शाहिद जमाल अंसारी, उमेश गुप्ता मुन्ना, संजय गुप्ता, ओएन मिश्र बच्चा, कमरुद्दीन अंसारी, मुश्ताक अंसारी, राघवेंद्र राय काका, हाजी फिरोज वजीरी, सुजीत बरनवाल, राजेंद्र मिश्र, सगीर एजाज, मुशीर इकबाल, शमीम अंसारी, केएस तिवारी, एजाज महमूद, हाजी गुड्डू अंसारी, राशिद मलिक, साजिद हुसैन आदि उपस्थित रहे।
सीईपीसी ने रखी तीन मुख्य मांगें
भदोही(ब्यूरो)। सेमिनार में मौजूद कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने तीन विषयों पर चर्चा करते हुई कैबिनेट मंत्री से सहुलियत मांगी। उन्होंने अहमदगंज गजिया में ठप पड़े रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण पूरा कराने की मांग की। वाराणसी और भदोही मार्ग को फोरलेन बनाने तथा कालीन उद्योग पर विद्युत कटौती से पड़ रहे प्रभाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। एक्सपो मार्ट पर कहा कि आगामी अक्टूबर में फेयर आयोजन के लिए आवश्यक है कि शीघ्र एक्सपो मार्ट सीईपीसी को सौंप दिया जाए। मंत्री ने उपरोक्त तीनों समस्याओं को अतिशीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।