{"_id":"5b9ffb4c867a557ec15a47c0","slug":"131537211212-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में शांति समिति की बैठक (दो खबरें)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में शांति समिति की बैठक (दो खबरें)
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली परिसर में सोमवार की शाम श्री गणेश पूजा महासमिति, ताजिया और दुलदुल कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रशासन ने बैठक कर ताजिया जुलूस मार्ग, प्रतिमा विसर्जन, आरती और दुलदुल के जुलूस के समय और रास्ते को अंतिम रूप दिया। दोनों ही पक्षों ने सद्भावना दिखाते हुए आपस में समय और रास्ते का निर्धारण किया। दोनों समुदाय के लोगों ने विचार विमर्श के बाद तय किया कि 19 सितंबर को दुलदुल का जुलूस परंपरागत रास्ते से तकिया कल्लन शाह पहुंचेगा। यहां से पीरखांपुर रोड की ओर मुड़ जाएगा, जहां से काजीपुर, निजामपुर होते हुए चकसैफ स्थित कर्बला में दफन कर दिया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर को निकलने वाले ताजिया जुलूस के बारे में तय हुआ कि ताजियादार दोपहर दो बजे तक हर हाल में ताजिए तकिया कल्लनशाह जामा मस्जिद छोड़ देंगे। ताकि शाम 7.30 बजे तक चौरी रोड पर पहुंच जाए। यह भी तय किया गया कि कटरा बाजार में रात 9.30 बजे के बाद पहुंचेंगे ताकि वहां की गणेश प्रतिमा में आरती का समापन हो चुका हो। बैठक में दोनो समुदाय के लोगों द्वारा पेश की गई सहृदयता की खूब प्रसंशा हुई। श्री गणेश पूजा महासमिति के अध्यक्ष विनीत बरनवाल ने कहा कि हमें एक दूसरे का सम्मान करते हुए नगर की गंगा जमुनी तहजीब को और पुख्ता करनी है। यह जनजन के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने दुलदुल जुलूस बदले मार्ग से ले जाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष अख्तर खां की प्रशंसा की। इससे पूर्व मौजूद एसडीएम यमुनाधर चौहान ने दोनों पक्षों को स्वयं ही मिल जुल कर रास्ते पर अतिम निर्णय कर लेने का अवसर दिया था। बैठक में तहसीलदार रामजी, एसडीओ विद्युत गोविंद प्रसाद, विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, साबिर अली, अप्पू खां, अकबर अंसारी, जफरुद्दीन, हन्नान अंसारी, सैय्यद नदीम, दानिश सिद्दीकी, अली अकबर, फकरे आलम, मनोज मौर्य, कमालुद्दीन, मो.आलम, बकरीदन, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन