फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पोलियो कार्य का बहिष्कार करेंगी बाड़ी कार्यकर्ता

पोलियो कार्य का बहिष्कार करेंगी बाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 01 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पोलियो कार्य का बहिष्कार करेंगी बाड़ी कार्यकर्ता
सुरियावां (भदोही)।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना 40वें दिन बृहस्पतिवार को भी सुरियावां के परियोजना कार्यालय पर जारी रहा। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है तो वह अब पोलियो कार्य का भी बहिष्कार करेंगी।

संगठन के परियोजना संरक्षक डबलू अली ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच जो लिखित समझौता हुआ था सरकार उसे पूरा नहीं कर रही है। इसे लेकर संघ आंदोलन कर रहा है। हड़ताल खत्म करने के लिए सरकार और अधिकारियों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है लेकिन कोई चुप नहीं बैठेगा। सुरियावां परियोजना अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने कहा कि हम सभी महिला कार्यकत्रियों की आवाज को दबाया जा रहा है, लेकिन अब हम अपना हक लेकर ही रहेंगे। हम अपनी ताकत को समझते हैं और बिना किसी के बहकावे और दबाव में आकर अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। साथी कार्यकर्तायों ने निकाय चुनाव का जैसे बहिष्कार किया, उसी तरह अब पोलियो कार्य का भी बहिष्कार किया जाएगा। जिला मंत्री नीलम सिंह ने कहा कि उनकी मांगे पूर्ण नहीं हुआ तो जिले भर की कार्यकर्ता आमरण अनशन करेंगी। धरने में शकुंतला देवी ,रिंकू पांडेय, रेखा देवी, सुषमा सिंह, आशियाना बेगम, मीरा देवी, संजू देवी, मयंक मिश्रा, मंजू देवी, सरिता मौर्या, निशा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed