फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 lakh saplings planted in the name of mother in the district

Bhadohi News: जिले में मां के नाम लगाए गए 13 लाख पौधे

Sun, 21 Jul 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
13 lakh saplings planted in the name of mother in the district
ज्ञानपुर। जिले भर में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 13 लाख 15 हजार पौधे लगाए गए। 25 विभागों के समन्वय से आयोजित महाअभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी और सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा ने भदोही ब्लॉक के मल्लूपुर गांव में किया। प्रभारी मंत्री व सचिव ने अपनी-अपनी मां के नाम पौधे लगाकर मातृ वन की स्थापना की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे बहुत ही जरूरी हैं। बताया कि मां के नाम पौधे लगाने के पीछे यही उद्देश्य है कि जैसे मां अपने बच्चों का लालन-पालन, देखभाल करती है। उतने ही उत्तरदायित्व के साथ हम सभी को भी अपने लगाये और वृक्षों की देख-रेख व पालन-पोषण करना चाहिए। मातृ वन इसके सशक्त उदाहरण बनेंगे। सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा ने हर व्यक्ति को पौधे लगाने और उसे संरक्षित करने की नसीहत दी। पौधरोपण अभियान में वन विभाग के साथ ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, उद्यान, पंचायती राज विभाग, आवास विकास विभाग (बीडा), नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, निकाय विभाग कुल 25 विभाग शामिल थे। मल्लूपुर में विधायक विपूल दूबे, औराई दीनानाथ भाष्कर, भदोही जाहिद बेग, डीएफओ नीरज आर्या, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सीडीओ शिवाकांत शुक्ल, सीएमओ डॉ. एसक के चक आदि रहे।इसी तरह चौरी प्रतिनिधि के अनुसार चकभुईधर, जददुपुर, लक्षापूर, बरदहा, डोमनपुर, कोल्हड़ आदि गांव में ग्राम प्रधान की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी, मुसव्वर अली, मोहनलाल गुप्ता, भृगुनाथ सिंह, प्रदीप यादव विक्की, कैलाशराज यादव आदि मौजूद रहे। दुर्गागंज प्रतिनिधि के अनुसार
विज्ञापन

सीएचसी दुर्गागंज भानीपुर में डीटीओ डॉ. विवेक श्रीवास्वत व अधीक्षक डॉ. शुभंकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से 100 पौधे रोपे। साथ ही 66 आयरन गार्ड से पौधों को घेरकर सुरक्षित किया गया। अभोली प्रतिनिधि के अनुसार
विज्ञापन

बहुउद्देशी प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के अध्यक्ष जीत नारायण शुक्ला ने पौधरोपण किया। इस मौके पर राम प्रकाश, शशि प्रकाश, आदि रहे। राजकीय पशु चिकित्सा दुर्गागंज में पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक कुमार राठौर, प्राथमिक विद्यालय दुर्गागंज, मसूधी, मिश्राइनपुर में पौध रोपण किया। सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल व रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान में 100 पौधें लगाए गए। मौके पर अवधेश ऊमर वैश्य, शेषधर गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, डाॅ चंद्रेश मौर्य, अश्वनी साहू आदि मौजूद रहे। मोढ के नेवादा कला गांव में प्रधान दिनेश पाठक के नेतृत्व में 1000 पौध रोपित किया गया। सर्रोई

में सीएचसी भदोही 50 पौधे लगाए गए। डॉ. एके मौर्य के साथ अधीक्षक डॉ. समीर उपाध्याय ने पौधरोपण किया। गोपीगंज
में नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बाबा बड़े शिव मंदिर प्रांगण पौधरोपण किया। औराई में केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय के परिसर में 500 पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article