फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 bogie trains are also ready for isolation

आइसोलेशन के लिए 13 बोगी की ट्रेन भी तैयार

Thu, 16 Jul 2020 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
13 bogie trains are also ready for isolation
भदोही स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीआरएम। - फोटो : BHADOHI
भदोही। एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को भदोही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने आइसोलेशन की व्यवस्था के लिए खड़ी 13 बोगियों की ट्रेन सहित आरक्षण केंद्र की व्यवस्था देखी। जिस समय आरक्षण केंद्र पहुंचे लोगों की लंबी लाइन और पसीने से तरबतर यात्रियों को देख वह नाराज हो गए। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेशन पर स्टेशन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा इमरजेंसी के लिए आइसोलेशन के लिए प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी विशेष ट्रेन देखी। हालांकि अभी इसके इस्तेमाल की नौबत नहीं आई है, लेकिन उन्होंने स्टेशन अधिकारियों से कहा कि इसमें रोगियों को रखने की पूरी तैयारी रखी जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोई दिक्कत न हो। कहा कि स्टेशन पर पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था समेत प्रतिदिन परिसर को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जाए। कहा कि प्रतिदिन कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही है। ऐसे में दूसरे लोगों को संक्रमण से बचाने की व्यवस्था भी चाक चौबंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह को अल्टीमेटम दिया कि यदि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया तो आप जिम्मेदार होंगे। उन्हें परिसर को लगातार सैनिटाइज कराते रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने बताया कि 13 बोगियों वाले आइसोलेशन ट्रेन में दो बोगी स्टाफ के लिए छोड़ बाकी प्रत्येक में 16 लोगों को आईसोलेट करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed