फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.29 crore utensils will be purchased in 690 schools after 17 years1.29 crore utensils will be purchased in 690 schools after 17 years

Bhadohi News: 1.29 करोड़ से 690 स्कूलों में 17 सालों के बाद खरीदे जाएंगे बर्तन

Mon, 01 Jul 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
1.29 crore utensils will be purchased in 690 schools after 17 years1.29 crore utensils will be purchased in 690 schools after 17 years
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए अब नौनिहालों को घर से बर्तन लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले के 690 स्कूलों में बर्तन खरीदने के लिए 17 सालों के बाद एक करोड़ 29 लाख 30 हजार स्वीकृत हो गया है। छात्र संख्या के आधार पर स्वीकृत रकम को विभाग एमडीएम के खाते में भेजने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट स्कूल संचालित हैं। इसमें एक लाख 64 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए मध्याह्न योजना चलाई जा रही है। जिसमें बच्चों को खिचड़ी, दाल, रोटी, दूध समेत अन्य पौष्टिक आहार दिए जाते हैं। वर्ष 2007 में पहली बार स्कूलों में बर्तन की खरीद की गई थी। उसके बाद अधिकतर बच्चों के बर्तन या तो खराब हो गए या गायब हो गए। इससे उन्हें घर से बर्तन लेकर स्कूल आना पड़ता था। 2023 में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 690 स्कूलों में बर्तन खरीद का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे स्वीकृत करते हुए शासन ने पैसा भी जारी कर दिया। स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर यह धनराशि जारी की गई है। जुलाई में ही बर्तन खरीदने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन


कोट

690 स्कूलों में बर्तन खरीदने के लिए एक करोड़ 29 लाख 30 हजार जारी किया गया है। एमडीएम के खाते में भेजकर जुलाई में ही खरीद करा ली जाएगी। प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान से कहा कि बर्तन खरीदते समय विद्यालय का नाम अवश्य लिखवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ सिंह, एमडीएम, जिला समन्वयक

--------------------------

नामांकन मिली राशि विद्यालय की संख्या

एक से 50 10 हजार 01

51 से 150 15 हजार 330

151 से 250 20 हजार 201

251 से ज्यादा 25 हजार 158
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed