फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जीवन से खिलवाड़, 50 लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

जीवन से खिलवाड़, 50 लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीवन से खिलवाड़, 50 लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
ज्ञानपुर। जीवन देने वाली दवाओं में भी व्यापक स्तर पर धांधली की जा रही है। मोटी कमाई के चक्कर में मेडिकल स्टोर संचालक लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। मिलती-जुलती कंपनी के नाम पर मरीजों को नकली दवाएं पकड़ा दे रहे। बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर संचालित करने के साथ ही मानक पूरा न करने पर औषधि विभाग की ओर से 50 लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। माना जा रहा है कि ड्रग लाइसेंस ऍथारिटी मेडिकल संचालकों संग दवा बनाने वाली कंपनी पर भी शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

सरकार हर किसी को सस्ते उपचार के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इसके अलावा महंगी दवाओं से राहत देने के लिए सस्ती दवा उपलब्ध करा रही है लेकिन चिकित्सक और ड्रग माफियाओं के तालमेल से आम लोगों को सुविधाएं नहीं पहुंच पाती। कमीशनखोरी के फैले मायाजाल में आम आदमी पिस कर रह जाता है। मानक पूरा न करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक नकली दवाएं भी बेच कर आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। औषधि विभाग की जांच में जो खुलासा हुआ वह काफी चौंकाने वाला है। भदोही के तीन और ज्ञानपुर, गोपीगंज के एक-एक मेडिकल स्टोर पर नकली दवाएं बिकती पाई गई हैं। यही नहीं जिले में संचालित 700 मेडिकल स्टोर पर 100 से अधिक पर फार्मासिस्ट ही नहीं है। संचालक खुद ही दवाओं को बेचते खरीदते हैं। मानक पूरा न करने पर औषधि निरीक्षक ने 50 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की। ड्रग लाइसेंस अथारिटी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। सूत्रों की माने तो 50 फीसदी से अधिक मेडिकल स्टोर संचालक एक फार्मासिस्ट के अभिलेख की फोटाकॉपी लगा कर दुकान चलाते हैं। औषधि निरीक्षक एके बंसल ने कहा कि पांच मेडिकल स्टोर पर नकली दवाएं बिकती मिली। उनके खिलाफ मुकदमा लिखाने की अनुमति उच्चाधिकारियों से मिल गई है। 50 दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए संस्तुति की गई है। बिना फार्मासिस्ट के संचालित दुकानों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed